उत्तराखंड | यहां टस्कर हाथी का शव मिलने से हडकंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | यहां टस्कर हाथी का शव मिलने से हडकंप

ttttttttttt

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से लगे किलपुरा वन रेंज के जंगल में बुधवार को एक टस्कर हाथी का शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया।


 

खटीमा (उत्तराखंड पोस्ट) उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से लगे किलपुरा वन रेंज के जंगल में बुधवार को एक टस्कर हाथी का शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया।

 

 सूचना मिलते ही वन अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच हाथी के शव को कब्जे में लिया । मृतक हाथी की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है

 

रेंजर उप्रेती ने बताया कि घटनास्थल को देखकर प्रतीत होता है कि टस्कर की मौत आपसी संघर्ष में हुई है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

जानकारी के मुताबिक वन कर्मियों को कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी कि बूड़ाबाग गॉव के इंद्रपुरी इलाके से लगे जंगल मे एक हाथी घायल अवस्था मे गिरा हुआ है। सूचना मिलते ही किलपुरा रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती वन कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां जाकर उन्होंने देखा कि एक टस्कर हाथी वन मार्ग के किनारे खून से लथपथ गिरा हुआ है। जब वन कर्मियों ने पास जाकर हाथी को चेक किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

 रेंजर द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को इस विषय पर सूचित किया गया। वन अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया हाथी की मौत हाथियों के आपसी संघर्ष के कारण हुई प्रतीत हो रही है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे