ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ की अवैध शराब पकड़ी, 2 गिरफ्तार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ की अवैध शराब पकड़ी, 2 गिरफ्तार

Poli

ऊधम सिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों (शराब, चरस, स्मैक गांजा) व अन्य नशीले पदार्थो की धर पकड़ चलाये गये अभियान के दौरान ₹1 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब की तस्करी करते हुए 745 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।


 

ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर पुलिस के हाथ एक बड़ा कामयाबी लगी है। पुलिस ने आगमी लोकसभा चुनाव से पहले अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है।

ऊधम सिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों (शराब, चरस, स्मैक गांजा) व अन्य नशीले पदार्थो की धर पकड़ चलाये गये अभियान के दौरान ₹1 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब की तस्करी करते हुए 745 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी उधमसिंहनगर डॉ. मंजुनाथ टी सी ने कहा कि ये कार्रवाई शराब तस्करों के लिए एक बड़ा झटका है। गदरपुर थामा क्षेत्र में में सकेन्या के जंगलों में एक बड़े कंटेनर भरकर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इसकी बाजार वैल्यू करीब एक करोड़ है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे