उत्तराखंड | प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया, मौत
ऊधमसिंह नगर(उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों बुक्सा समुदाय से संबंधित हैं और दोनों का प्रेम प्रसंग का संबंध होना बताया जा रहा है।आरती(17वर्ष) पुत्री
ऊधमसिंह नगर(उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दोनों बुक्सा समुदाय से संबंधित हैं और दोनों का प्रेम प्रसंग का संबंध होना बताया जा रहा है।आरती(17वर्ष) पुत्री नारायण सिंह किराने की दुकान में समान लेने गई थी।
नरेश सिंह ने आरती को बीच रास्ते में तमंचे से गोली मार दी। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लड़की के परिजन घायल अवस्था में लड़की को लेकर रुद्रपुर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस CO बाजपुर, एडिशनल एसपी क्राइम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स और कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
हमारा Youtube चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे