उत्तराखंड | व्यक्ति ने फांसी लगा कर दी जान, मौत से पहले वीडियो बनाकर कही ये बात

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | व्यक्ति ने फांसी लगा कर दी जान, मौत से पहले वीडियो बनाकर कही ये बात

Suicide

काशीपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या ली। व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पूर्व वीडियो भी बनाया। इसमें कर्ज देने वालों से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। 


काशीपुर (उत्तराखंड पोस्ट) काशीपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या ली। व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पूर्व वीडियो भी बनाया। इसमें कर्ज देने वालों से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला मदर कालोनी महेशपुरा निवासी 57 वर्षीय शकील अहमद ने लगभग चार साल पहले कुंडेश्वरी के भीमनगर इलाके में पशु आहार की फैक्ट्री लगाई थी। इस फैक्ट्री में उनके साथ तीन पार्टनर भी थे। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर बताया कि शुरुआत में फैक्ट्री ठीक-ठाक चली, बाद में पार्टनरों में अनबन शुरू हो गई और फैक्ट्री कुछ ही समय बाद बंद भी हो गई। शकील पर लाखों का कर्ज चढ़ गया था। कर्ज देने वालों के तगादे से शकील परेशान रहने लगा।

शनिवार को शकील फैक्ट्री में साफ-सफाई करने के बहाने घर से चला गया। वहां उसने मोबाइल फोन पर वीडियो बनाने के बाद रस्सी से फंदा बनाया और पंखे से लटककर जान दे दी। शकील ने सुसाइड से पहले जो वीडियो बनाई, उसमें उसने कर्ज देने वालों पर बार-बार परेशान करने का जिक्र किया है। वीडियों में मृतक ने यह भी बताया कि उसके तीन पार्टनरों ने उसके साथ धोखा कर दिया, घटना के बाद से पीडि़त स्व जनों में कोहराम मचा हुआ है।इसलिए वह आत्महत्या के लिए विवश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे