उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा - यहां दौड़ लगा रही दो युवतियों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी गंभीर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा - यहां दौड़ लगा रही दो युवतियों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी गंभीर

accident


 

नानकमत्ता ( उत्तराखंड पोस्ट) उधम सिंह नगर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। नानकमत्ता में खटीमा हाईवे पर पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाती दो युवतियों को डंपर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ा भटटा के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह करनावल की 26 वर्षीय पुत्री मंजीत कौर बिडोरा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बलबंत सिंह की पुत्री 23 वर्षीय सुनीता कौर के साथ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रही थी। दोनों रोज की तरह शनिवार तड़के घर से खटीमा नेशनल हाईवे पर दौड़ लगाने के लिए निकली थी। इसी दौरान डियोढ़ी मोड़ के पास हाईवे होटल के सामने सितारगंज की ओर से आ रहे डम्पर ने दोनों को टक्कर मार दी।

 

हादसे में मंजीत कौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि सुनीता कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका मंजीत कौर के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस अज्ञात डम्पर चालक की तलाश कर रही है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे