आपके एक वोट से सीधे मोदी जी को ताकत मिलेगी, उनके हाथ मजबूत होंगे: धामी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

आपके एक वोट से सीधे मोदी जी को ताकत मिलेगी, उनके हाथ मजबूत होंगे: धामी

Dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने धर्मांतरण का कानून बनाया है। प्रदेश में उपद्रवियों के लिए कोई जगह नहीं है। अब उपद्रव करने वालों से ही संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी। हमारा संकल्प है कि उत्तराखण्ड की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़े।


 

खटीमा (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में प्रदेश की पाचों लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार जोरों पर है, बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बंडिया, खटीमा (ऊधम सिंह नगर) में भाजपा नौसर मण्डल द्वारा आयोजित 'जनमिलन कार्यक्रम' में प्रतिभाग किया और इस दौरान लोगों को संबोधित कर बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मेरा हमेशा से प्रयास रहता है कि सकारात्मक रूप से काम करूं और राज्य हित में फैसले लूं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम हो रहा है। इस बार मोदी जी ने 400 पार का नारा दिया है, जो पूरा होगा। लोकसभा क्षेत्र नैनीताल में भी सबको पता है कि इस बार अजय भट्ट जी जीतने वाले हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है।

धामी ने कहा-  आपके एक वोट से सीधे मोदी जी को ताकत मिलेगी, उनके हाथ मजबूत होंगे। आज भारत पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है, जो आने वाले समय में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हमारा चहुंमुखी विकास हो जाएगा। 2014 के बाद भारत के स्वर्णिम काल की शुरुआत हुई है। आज भारत बुलंदियों पर पहुंच रहा है। आज भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। कश्मीर के अंदर धारा 370 समाप्त हो गई है। आज कश्मीर में शांति का माहौल है। सीएए देश के अंदर लागू हो गया है। तीन तलाक से मुक्ति मिली है और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने धर्मांतरण का कानून बनाया है। प्रदेश में उपद्रवियों के लिए कोई जगह नहीं है। अब उपद्रव करने वालों से ही संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी। हमारा संकल्प है कि उत्तराखण्ड की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़े।

एक तरफ मोदी जी भ्रष्टाचारियों को हटाने की बात कर रहे हैं वहीं विपक्ष के लोग परिवारवाद को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचारियों को बचाने की बात करते हैं। हमें मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। मोदी जी भ्रष्टाचार की जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। इस बार आपको वोट से करारी चोट देकर देश और उत्तराखंड के साथ धोखा करने वालों को जवाब देना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे