उत्तराखंड- यहां घर में गैस सिलिंडर फटने से हादसा, 3 लोग गंभीर घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड- यहां घर में गैस सिलिंडर फटने से हादसा, 3 लोग गंभीर घायल

blast


 

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) टिहरी जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां गुरुवार सुबह ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।

 

 

उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।

हादसे मे बलवीर सिंह नेगी पुत्र  कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव,  रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव, अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव घायल हो गए. घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे