उत्तराखंड | बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर छोड़ क्यों तीरथ ने चुनी इनोवा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर छोड़ क्यों तीरथ ने चुनी इनोवा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

उत्तराखंड | बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर छोड़ क्यों तीरथ ने चुनी इनोवा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

दरअसल फॉर्च्यूनर के बुलेट प्रूफ होने से उसके शीशे नहीं खुल पाते थे, इस कारण वे जनता से मिल नहीं पाते थे। इनोवा से सफर करने पर वे जनता और कार्यकर्त्‍ताओं से सीधे तौर पर मिल सकेंगें। मुख्यमंत्री जनता के प्रति कितने संवेदनशील और उनसे कितना जुड़ाव रखते हैं, यह उनके इस निर्णय से साबित होता है।  


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) जनता से दूरी कम करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई पहल की है। तीरथ सिंह रावत ने अब से बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर गाड़ी को छोड़कर इनोवा से सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने-जाने का निर्णय लिया है।

कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद आइसोलेशन से बाहर आए सीएम तीरथ ने इनोवा की मांग कर गृह विभाग के अधिकारियों को चौंका दिया। हालांकि अफसरों ने सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यमंत्री से बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर का ही इस्तेमाल करने का अनुरोध किया था। सीएम के करीबियों के मुताबिक इनोवा से सफर कर वह जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर मिल सकेंगे।

दरअसल फॉर्च्यूनर के बुलेट प्रूफ होने से उसके शीशे नहीं खुल पाते थे, इस कारण वे जनता से मिल नहीं पाते थे। इनोवा से सफर करने पर वे जनता और कार्यकर्त्‍ताओं से सीधे तौर पर मिल सकेंगें। मुख्यमंत्री जनता के प्रति कितने संवेदनशील और उनसे कितना जुड़ाव रखते हैं, यह उनके इस निर्णय से साबित होता है। 

 

आपको बता दें कि प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में तीन बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर वाहन खरीदे गए थे। तब से सभी मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिहाज से लाखों रुपये से खरीदी गई बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर की ही सवारी करते आए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे