उत्तराखंड से बड़ी खबर - यहां उफनती नदी में फंसी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड से बड़ी खबर - यहां उफनती नदी में फंसी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

4455

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से नंदियां उफान पर है। जगह-जगह जलभराव एवं भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। 


 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से नंदियां उफान पर है। जगह-जगह जलभराव एवं भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। 

हरिद्वार में भी सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। जिस कारण यहां कई जगहों पर जलभराव हो गया है। हरिद्वार के लालढांग में कोटा वाली नदी ऊफान पर आ गई। शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश परिवहन की सवारियों से भरी बस नदी के बीच फंस गई। 

 जानकारी के मुताबिक बस में कुल 70 सवारियां मौजूद हैं। क्रेन की मदद से फिलहाल बस को नदी में ही रोका गया है। पुलिस मौके पर बस का रेस्क्यू कर रही है। सवारियों को एक-एक कर निकाला जाएगा। जल्द ही सवारियों को एक-एक कर निकाला जाएगा।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे