उत्तराखंड-जिस बेटी को अरमानों से पाला और शादी की, उसी ने दिया धोखा, चुरा लिए मां के जेवर, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड-जिस बेटी को अरमानों से पाला और शादी की, उसी ने दिया धोखा, चुरा लिए मां के जेवर, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

chor


 

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट)  चंपावत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेटी ने अपनी मां के 10 तोले जेवर चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक चंपावत जिले के डैंसली गांव में 29 दिसंबर 2023 को गांव की पुष्पा देवी के घर से करीब 10 तोले सोने के गहने चोरी हो गए। जिसके बाद पुष्पा देवी ने अपने गहने चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने गहने बेड के लॉकर में रखे थे लेकिन अब वह वहां नहीं हैं। महिला ने अपनी दूर की दो रिश्तेदारों पर शक जताया था। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और गहनों की तलाश शुरू की।

 

महिला द्वारा जिन दो रिश्तेदारों पर शक जताया गया था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग पाया। जिसके बाद पुलिस ने थोड़ी छानबीन की तो पुलिस का शक महिला की बेटी पर गया। बेटी के 22 जनवरी को उसके मायके आने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने राज उगल दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जब नामजद महिलाओं से कुछ हासिल नहीं हुआ तो पुलिस ने महिला से और जानकारी ली। तो पता चला कि 25 दिसंबर 2023 को महिला की बेटी मायके आई थी। घटना के दौरान भी वो मायके में ही थी। जिसके बाद 10 जनवरी को वो वापस रुद्रपुर चली गई।

घटना के बारे में पूछताछ की गई तो बेटी ने एटीएम कार्ड चोरी होने और मोबाइल से सिम तोड़कर फेंकने की घटना का जिक्र किया। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। लेकिन 12 दिन के अंतराल में फिर से बेटी अपने मायके आ गई। जिसके बाद मायके वालों का उस पर शक गहराया। जब पुलिस को इस बारे में बताया गया तो पुलिस ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। ये भी बताया कि उसने चुराए हुए गहने एक खेत में दबाए हैं। पुलिस ने गहने बरामद कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे