उत्तराखंड – पूर्व सैन्य अधिकारी ने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला,जानें पूरा मामला

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड – पूर्व सैन्य अधिकारी ने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला,जानें पूरा मामला

murder


 

चमोली:(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के चमोली जिले से दिल दहला देने वाली घटवना सामने आई है। गैरसैंण के हरसारी गांव में  एक पूर्व सैनिक ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात मोहन सिंह की पत्नी राधा और बेटी घर पर थे। तभी अचानक विनोद सिंह कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस गया। विनोद को राधा पर शक था कि वो उसपर और उसके परिवार पर जादू-टोना करवा रही है। इसी बात पर देर तक तक दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। इसी बात को लेकर शनिवार देर रात राधा और आरोपी विनोद सिंह के बीच भी काफी विवाद हुआ। इसी दौरान तैश में आकर विनोद सिंह ने राधा के चेहरे, सर और बाजू पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए थे।

 

मां पर हमला होते देख कर उसकी बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिस पर आसपास के लोग उनके घर की ओर दौड़े। जब ग्रामीण राधा के घर पर पहुंचे तो राधा खून से लथपथ पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहाँ पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विनोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष गैरसैंण जेएस नेगी ने बताया कि आरोपी का अपने भाई के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे