उत्तराखंड- यहां भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड- यहां भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Dead Body


 

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के एलागाड़ के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

 

हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी की खराब जेसीबी मशीन को ठीक करने के दौरान शनिवार शाम अचानक पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम 35 साल के कमल सिंह चिफलतरा निवासी हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी की खराब जेसीबी मशीन को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से हुए भूस्खलन में दब गया और उसकी मौत हो गई, जबकि नेपाल निवासी प्रकाश बहादुर घायल हो गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे