उत्तराखंड – यहां ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, फिर खुद ही आरोपी ने पुलिस को दी घटना जानकारी

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड – यहां ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, फिर खुद ही आरोपी ने पुलिस को दी घटना जानकारी

murder

चम्पावत जिले से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है। यहां पाटी ब्लॉक में  एक युवक ने त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में ग्राम प्रधान के बेटे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी ने पुलिस को खुद फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


 


चम्पावत (उत्तराखंड पोस्ट) चम्पावत जिले से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है। यहां पाटी ब्लॉक में  एक युवक ने त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में ग्राम प्रधान के बेटे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी ने पुलिस को खुद फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक पनिया निवासी बबलू सिंह ने बुधवार देर शाम काजिना निवासी खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश (30) पुत्र सुरेश चंद्र जोशी को चाकू गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद उसने खुद पुलिस को इसकी जानकारी भी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो एक लड़की से प्रेम करता है लेकिन खिलानंद भी उसी लड़की को पसंद करता था। खिलानंद ने उससे बात करनी शुरू कर दी। जो कि उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर उसे गुस्सा आया और उसने खिलानंद की हत्या कर दी।  मामले की जांच की जा रही है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे