उत्तराखंड - शादी की पहली सालगिरह पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड - शादी की पहली सालगिरह पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

sucides


  टिहरी( उत्तराखंड पोस्ट)  टिहरी जिले के घनसाली थाना क्षेत्र के सांकरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

 

 

यहां 22 वर्षीय विवाहिता पूनम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन उसकी शादी की पहली सालगिरह थी, उसी दिन उसकी जिंदगी खत्म हो गई।

 क्या है पूरा मामला?

शनिवार देर रात पूनम के पति और ससुर उसे तबीयत बिगड़ने की बात कहकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीएचसी पिलखी की प्रभारी डॉ. उषा भट्ट ने रात करीब 12 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

परिजनों का आरोप: हत्या और दहेज उत्पीड़न

मृतका के पिता शिव सिंह बिष्ट ने इसे हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि:

  • पूनम को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था
  • 25 अप्रैल को ससुराल लौटने के कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई
  • परिवार को समय पर सही जानकारी नहीं दी गई

अन्य परिजनों ने भी आरोप लगाया कि शव को एम्बुलेंस के बजाय कार की डिग्गी में लाया गया और शरीर पर चोट के निशान थे।

 हंगामा और प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों ने पिलखी अस्पताल में रात में हंगामा किया । रविवार सुबह बेलेश्वर अस्पताल में प्रदर्शन किया

परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की है।

 पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव के अनुसार:

  • मृतका के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बोराड़ी भेजा गया है
  • ससुर को हिरासत में लिया गया है
  • पति को अंतिम संस्कार के बाद हिरासत में लिया जाएगा

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे