उत्तराखंड- नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, जानें मामला

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड- नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, जानें मामला

rape


 

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) चंपावत जिले में में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपियों को पुलिस बुधवार को  गिरफ्तार कर चुकी है। 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार चंपावत के अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों ने गांव की एक नाबालिग लड़की का पहले अपहरण कर ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. जिसे सुन उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक फरार चल रहा था। तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गुरुवार को अरेस्ट कर लिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे