उत्तराखंड- रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड- रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Cash Pension


 

 देहरादून  ( उत्तराखंड पोस्ट)  उधम सिंह नगर जिले में विजिलेंस की टीम ने बाजपुर तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को गिरफ्तार किया है। मोहन सिंह पर परवाना चढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था।

 

विजिलेंस के मुताबिक, एक व्यक्ति ने टोल फ्री नंबर 1046 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उधम सिंह नगर के बाजपुर तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो परवाना चढ़ाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा है। इस शिकायत पर विजिलेंस की टीम को एक्टिव कर जांच कराई गई। जिसमें सभी तथ्य और आरोप सही पाए गए।

 

 तथ्य सही पाये जाने पर  सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी के निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए मोहन सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सतर्कता अधिष्ठान ने मोहन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे