उत्तराखंड- अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, मची चीख पुकार

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड- अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, मची चीख पुकार

bec


 

देवप्रयाग  (उत्तराखंड पोस्ट) देवप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दौरान बस में कुल 34 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। इसी दौरान बस देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई।  हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए, जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती कराया गया है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे