उत्तराखंड | इस विभाग में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने बताई ये वजह

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | इस विभाग में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने बताई ये वजह

उत्तराखंड | इस विभाग में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने बताई ये वजह

शिक्षा सचिव और मीनाक्षी सुंदरम की तरफ से आदेश जारी कर सभी कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से अगले छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी गई है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अगले छह महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त श्रेणी की सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाई गई है।  

शिक्षा सचिव और मीनाक्षी सुंदरम की तरफ से आदेश जारी कर सभी कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से अगले छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी गई है।

दरअसल अब नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू होने वाला है। बोर्ड परीक्षा भी करीब हैं और साथ ही गृह परीक्षाएं भी आयोजित करवानी है, ऐसे में तत्काल प्रभाव से हड़ताल पर रोक का आदेश सोमवार को शासन की तरफ से जारी कर दिया गया है।

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की तरफ से सभी कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए यह आदेश जारी करते हुए कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। सभी कैटेगरी के कर्मचारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने काम पर ध्यान दें। अगले 6 महीने तक किसी भी तरह के आंदोलन, हड़ताल, प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई ना प्रभावित हो, इस पर सरकार का ध्यान ज्यादा केंद्रित है और इसी के मद्देनजर यह आदेश जारी कर दिया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे