उत्तराखंड - यहां प्रधानाध्यापिका को उसके पद से किया निलंबित, जानें मामला

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड - यहां प्रधानाध्यापिका को उसके पद से किया निलंबित, जानें मामला

suspended

उत्तराखंड के भीमताल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को उसके पद से निलंबित कर दिया है।


 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के भीमताल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को उसके पद से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक प्रधानाध्यापिका पर आरोप है कि बीते मंगलवार को भीमताल विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडचूला में प्रधानाध्यापिका कक्षा में छात्रों से विषय से संबंधित कुछ सवाल पूछे। इसके बाद तीन छात्र जब सवालों का जवाब नहीं दे पाए, तो प्रधानाध्यापिका ने इन छात्रों की जमकर पिटाई कर दी।

 

इससे छात्रों के शरीर पर निशान तक पड़ गए। घर पहुंचे छात्रों ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़ित छात्रों के परिजनों ने प्रधानाध्यापिका की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की।

स्कूल में छात्रों की पिटाई करने के आरोप में खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने की संस्तुति की है। पीड़ित छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर बुधवार को बीईओ स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका के निलंबन की संस्तुति जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) को भेज दी है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे