उत्तराखंड- यहां घर में सो रही युवती को सांप ने काटा, हुई मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड- यहां घर में सो रही युवती को सांप ने काटा, हुई मौत

SNAKE


सितारगंज (उत्तराखंड पोस्ट)  उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज से दुखद घटना की  खबर सामने आ रही है। यहां में घर के भीतर सो रही एक युवती को सांप ने डंस लिया। जिस कारण युवती की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक चंद कॉलोनी सिडकुल बाईपास निवासी हरीश चंद की पुत्री भावना (19) शुक्रवार रात घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे उसे सांप ने डस लिया परिजन उसे बेहोश की हालत में अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भावना के पैर में सांप के काटने का निशान था। 

 

 इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घर में सांप की खोजबीन की, लेकिन सांप सुराग नहीं लगा। बाराकोली रेंज के डिप्टी रेंजर धीरेन्द्र पंत ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। सांप के काटने से मौत हुई होगी तो मुआवजे दिया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे