उत्तराखंड - घर से मायके जाने के लिए निकली महिला का शव यहां मिलने से हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड - घर से मायके जाने के लिए निकली महिला का शव यहां मिलने से हड़कंप

Dead Body


 

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) अल्मोड़ा में नाले में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला चार दिन पहले अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड के तिमली गांव के छियाणी निवासी गंगा देवी उम्र 68 चार दिन पहले अपने घर से मायके जाने के लिए निकली थी। लेकिन शाम तक वो मायके नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने देघाट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला की लाश मल्ला भाकूडा के गुनसौ नौले के समीप नाले में पड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की पहचान छियाणी निवासी गंगा देवी के रूप में हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों को जानकारी दे दी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub