उत्तराखंड के प्रख्यात फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह काअसामयिक निधन, शोक की लहर

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड के प्रख्यात फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह काअसामयिक निधन, शोक की लहर

AMIT


 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लिए दुखद खबर आ रही है। नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अमित साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे। उनके निधन की खबर से प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है

इतना ही नहीं देश से विदेश तक अमित साह की फोटोग्राफी के चर्चे थे। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनकी खींची हुई तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जगह मिल चुकी है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे