उत्तराखंड में बड़ा हादसा - गहरी खाई में गिरा वाहन, एक घायल, 2 लापता

उत्तरकाशी से हादसे की खबर सामने आई है। यमुनोत्री नेशनल हाइवे 123 पर चामी के पास शनिवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी से हादसे की खबर सामने आई है। यमुनोत्री नेशनल हाइवे 123 पर चामी के पास शनिवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक एक एमजी हेक्टर वाहन में तीन लोग सवार थे, तीनों देहरादून जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस 108, एसडीआरएफ व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया एक घायल को रेस्क्यू कर खाई से निकालकर उपचार के लिए नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया है मौके पर रेस्क्यू टीमें बह गए दो लोगों की खोजबीन कर रही हैं ।
घायल की पहचान सतीश रावत पुत्र रमेश रावत निवासी राजा रोड सेलाकुई देहरादून के रूप में हुई है। जबकि संदीप पुंडीर व जितेंद्र ध्यानी निवासी देहरादून लापता चल रहे हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे