उत्तरकाशी में धामी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कर दी बड़ी घोषणा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

उत्तरकाशी में धामी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कर दी बड़ी घोषणा

Dhami

सीएम धामी ने पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि बड़कोट पेयजल योजना को घोषणाओं में शामिल किया जाएगा। इसके बाद सीएम धामी ने लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया।


 

बड़कोट, उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बड़कोट, उत्तरकाशी में मुख्य बाजार, बड़कोट से रामलीला मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रंवाई क्षेत्र की जनता के भव्य स्वागत से मुख्यमंत्री अभिभूत नज़र आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद सीएम ने लाभार्थी योजना सम्मान समारोह में भी शिकरत की। सीएम धामी ने पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि बड़कोट पेयजल योजना को घोषणाओं में शामिल किया जाएगा। इसके बाद सीएम धामी ने लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया।

सीएम धामी ने कहा कि दस सालों में देश में हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर लाभार्थी योजना का लाभ मिला है। 2014 से पहले भी पीएम विदेशों में जाते तो तो उनका वहां पर सम्मान नहीं होता था क्योंकि नेतृत्व कमजोर था। पहले योजना कुछ लोगों के लिए बनती थी, लेकिन आज अंतिम छोर तक विकास पहुंच रहा है। महिलाओं को लखपती दीदी बनाया गया है। धामी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को भी गिनाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- आजाद भारत में पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक दिए। कुछ लोग कहते हैं की मोदी का परिवार नहीं है। मोदी का परिवार पूरा देश है। अब इस देश में रामयुग लौट आया है। 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। यहां दंगाऔर आगजनी करने वाले लोगों की संपत्ति जब्त कर दी जाएगी। कैबिनेट में इसका प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द इसे कानून बनाया जाएगा।       

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, विधायक दुर्गेश्वर लाल, विधायक सुरेश चौहान, विधायक संजय डोभाल, मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub