उत्तराखंड से दुखद खबर- पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

उत्तराखंड से दुखद खबर- पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत

Dead Body

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश अब मुसीबत बन गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अब उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डबर कोट में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की पहाड़ी से आए पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी।


 

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट)  प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश अब मुसीबत बन गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अब उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डबर कोट में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की पहाड़ी से आए पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी।

कांस्टेबल की पहचान चमन तोमर उम्र 40 वर्ष निवासी बानसू लखवाड़ चकराता देहरादून के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री रोड़ पर ओजरी डबरकोट डेंजर जॉन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है। रविवार की शामओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन में चमन सिंह तोमर और उनके साथ एक होमगार्ड जवान ड्यूटी पर थे। वे वहां से वाहनों की आवाजाही करा रहे थे।  

इसी दौरान समय पहाड़ी से पत्थर रास्ते पर गिर गए। पत्थर की चपेट में आने से कास्टेबल चमन तोमर घायल हो गए। पुलिस जवानों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया।  जवान के असामयिक निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे