उत्तराखंड | कमरे में मृत मिले मुख्य प्रशासनिकअधिकारी,मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

उत्तराखंड | कमरे में मृत मिले मुख्य प्रशासनिकअधिकारी,मचा हड़कंप

उत्तराखंड | कमरे में मृत मिले मुख्य प्रशासनिकअधिकारी,मचा हड़कंप

सिंचाई खंड नरेंद्र नगर में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


नरेंद्रनगर (उत्तराखंड पोस्ट) सिंचाई खंड नरेंद्र नगर में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार अतुल सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय हुकम सिंह बिष्ट उम्र 59 वर्ष निवासी  चिनयाली जनपद उत्तरकाशी बुघवार सुबह कमरे में मृत अवस्था में पड़े मिले।

जानकारी के अनुसार जब  सफाई कर्मी उनके घर कूड़ा लेने गया तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद जब कमरा नहीं खुला तो इसकी सूचना सफाई कर्मी द्वारा अन्य लोगों को दी गई। किसी तरह कमरा खोल कर देखा तो अतुल सिंह बिष्ट कमरे में मृत अवस्था में पड़े थे,

इसकी सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी और थाना नरेंद्र नगर को भी इसकी सूचना दी गई।

विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि अतुल सिंह बिष्ट को कुछ दिन पूर्व हार्ट अटैेक पड़ा था। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत अटैक से हुई है। अगले साल वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। बताया जा रहा है कि वो 6 महीने पहले ही चंबा से ट्रासंफर होकर सिंचाई खंड नरेंद्रनगर आए थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे