उत्तराखंड - गुलदार ने बाइक सवार पर किया हमला, लहूलुहान हुई महिला
![leopard](https://uttarakhandpost.com/static/c1e/client/81975/uploaded/55fee68af038ed0b61c538a2321e63eb.jpg)
उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में गुलदार का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड प्रखंड के खालसी गांव में गुलदार ने बाइक सवार पर पीछे से हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति और बेटे के साथ मायके जा रही थी। तभी अचानक गुलदार ने पीछे से महिला पर पंजा मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे