उत्तराखंड- बस की खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

उत्तराखंड- बस की खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल

पपपपपपपपपपपपप


 

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में भारी बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। भूस्खलन से लगातार जानक का खतरा बना हुआ है।

 

बुधवार सुबह यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास यमुनोत्री जा रही महाराष्ट्र के यात्रियों की बस पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। पत्थर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हो गए। 

 

मृतक यात्री की पहचान पायल (30) हैदराबाद के रूप में हुई है। जबकि कृष्णा (20) मुम्बई की हालत गंभीर बनी हुई है। बस मैं बैठे कई अन्य यात्रियों को भी हल्की चोट आई है। सूचना के बाद मौेके पर पंहुची पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका। घायलों को बडकोट सीएचसी लाया जा रहा है

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे