उत्तराखंड- यात्रियों के वाहन के ऊपर गिरा पहाड़ी से बोल्डर, एक की मौत

उत्तरकाशी ( उत्तराखंड पोस्ट) गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों के वाहन के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
हादसा सोमवार देर शाम का है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में मध्य प्रदेश केआठ यात्री सवार थे। गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के समीप वाहन के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में वाहन में आगे बैठा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। यात्री की पहचान उमेश रैकवार (30) पुत्र महेश रैकवार को मृत घोषित कर दिया गया।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे