उत्तराखंड - कमरे में जली अंगीठी बनी मौत की वजह, धुएं से दम घुटने पर युवक की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

उत्तराखंड - कमरे में जली अंगीठी बनी मौत की वजह, धुएं से दम घुटने पर युवक की मौत

angithi


 उत्तरकाशी ( उत्तराखंड पोस्ट) हर्षिल थाना क्षेत्र के झाला स्थित एक होटल में काम कर रहे युवक की कमरे में जली अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महेश (25) पुत्र —, निवासी — के रूप में हुई है, जो झाला के एक होटल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। बीती मंगलवार रात क्षेत्र में भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के चलते महेश ने अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया था।

बताया जा रहा है कि सुबह जब होटल में ठहरे यात्रियों को वह दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने होटल संचालक को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर घना धुआं भरा हुआ था और महेश बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही हर्षिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अंगीठी से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने का प्रतीत हो रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे