लड़की ने जीजा से बनाए संबंध, मंगेतर ने शादी के दिन चला दिया सेक्स वीडियो
चीन (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी देश चीन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्यार में मिले धोखे का बदला युवक ने कुछ ऐसे लिया कि यह मामला चीन में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार एक कपल पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में था और 6 महीने पहले ही दोनों
चीन (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी देश चीन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्यार में मिले धोखे का बदला युवक ने कुछ ऐसे लिया कि यह मामला चीन में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार एक कपल पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में था और 6 महीने पहले ही दोनों की सगाई हुई थी। शादी के दिन पूरा घर मेहमानों से भरा हुआ था।
शादी के दिन कपल को खास महसूस कराने के लिए मेहमानों से भरे हॉल में इनके कुछ इंट्रोडक्शन वीडियो दिखाए जा रहे थे। एक वीडियो के बाद कहा गया कि अब हम आपको वो वीडियो दिखाने जा रहे हैं कि कैसे ये कपल एक-दूसरे के करीब आया।
जो वीडियो चला, उसे देखकर सबके होश उड़ गए। वह वीडियो एक सेक्स वीडियो था, जिसमें होने वाली दुल्हन अपने जीजा के साथ शारीरिक संबध बनाते दिख रही थी।
जहां एक तरफ दुल्हन ये वीडियो देखकर शॉक में थी, वहीं दूल्हे ने उसे फटकारते हुए कहा, ‘तुम्हें क्या लगा कि मुझे कुछ नहीं पता?’ ये कहते हुए दूल्हे ने दुल्हन पर बुके फेंक दिया।
Apple Daily के मुताबिक, युवक को पहले ही पता चल गया था कि उसकी मंगेतर के अपने जीजा के साथ अवैध संबंध हैं।
दरअसल, कपल ने शादी के बाद शिफ्ट होने के लिए एक नया घर लिया था। युवक ने इस नए घर में एक सीक्रेट कैमरा लगवाया था। घर की चाबी दोनों के पास थी। इस नए घर में महिला अपने जीजा के साथ अक्सर आती थी। महिला के मंगेतर ने जब कैमरे की फुटेज निकलवाई तो उसे गहरा सदमा लगा और उसने बदला लेने की ठानी।
उसने अपनी शादी के दिन सबके सामने अपनी मंगेतर की पोल खोलने की योजना बनाई। उसने महिला और उसके जीजा के वीडियो मेहमानों के सामने चलवा दी और इंटरनेट पर भी डाल दी। युवक ने महिला से सगाई तोड़ते हुए शादी करने से इंकार कर दिया है, वहीं महिला ने मांग की है कि उसके सारे वीडियो सोशल मीडिया से हटाए जाएं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे