सांसद पर हमले पर BJP ने सरकार को घेरा, गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

  1. Home
  2. Dehradun

सांसद पर हमले पर BJP ने सरकार को घेरा, गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

चकराता के पोखरी गांव में सांसद तरुण विजय पर हुए हमले की भाजपा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा ने इस घटना के लिए प्रदेश के गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है।भाजपा का कहना है कि प्रदेश के गृह हंत्री प्रीतम सिंह के क्षेत्र में इस तरह की घटना प्रदेश


चकराता के पोखरी गांव में सांसद तरुण विजय पर हुए हमले की भाजपा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा ने इस घटना के लिए प्रदेश के गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है।भाजपा का कहना है कि प्रदेश के गृह हंत्री प्रीतम सिंह के क्षेत्र में इस तरह की घटना प्रदेश को शर्मसार करने वाली है। भाजपा नेताओं ने जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र को सिविल पुलिस के हवाले करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होता तो बेकाबू भीड़ इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत नहीं जुटाती। देहरादून कैंट से भाजपा विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि सामाजिक कुरीति के सुधार के लिए सांसद तरुण विजय काफी सक्रिय हैं। उनकी मुहिम का समर्थन किया जाना चाहिए। इसे देखते हुए सरकार को उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए थी। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। (पढ़ें-दलितों को मंदिर में प्रवेश कराने पर BJP सांसद पर हमला, जांच के आदेश)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे