खुशखबरी | कर लो पूरी तैयारी, उत्तराखंड पुलिस में होगी बंपर भर्ती

  1. Home
  2. Dehradun

खुशखबरी | कर लो पूरी तैयारी, उत्तराखंड पुलिस में होगी बंपर भर्ती

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) अगर आप उत्तराखंड पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 2019 में पुलिस, पीएसी और फायर विभाग में भर्ती होने का मौका मिल सकता है। दरअसल पुलिस विभाग में इस साल के अंत में बंपर पदोन्नित होने के कारण नए साल में 1456 पुलिस कर्मियों की भर्ती


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) अगर आप उत्तराखंड पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 2019 में पुलिस, पीएसी और फायर विभाग में भर्ती होने का मौका मिल सकता है।

दरअसल पुलिस विभाग में इस साल के अंत में बंपर पदोन्नित होने के कारण नए साल में 1456 पुलिस कर्मियों की भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके अलावा 253 फायरमैन की भर्ती प्रक्रिया भी अगले माह प्रस्तावित है।

अमर उजाला की खबर के अनुसार पुलिस विभाग में कई संवर्ग की नियमावली तैयार होने के बाद कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से उप निरीक्षक, उप निरीक्षक से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नित का रास्ता साफ हो गया है।

दिसंबर माह में सिविल पुलिस और पीएसी के जवानों को बड़े पैमाने पर एक पद का प्रमोशन मिलना है। सोमवार से इन पदों पर प्रमोशन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। सिविल पुलिस और पीएसी के 1200 जवानों को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति प्रस्तावित है।

प्रमोशन के बाद कांस्टेबल के ये पद खाली हो जाएंगे, जिन्हें नई भर्ती से भरा जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक जीएस मत्तोलिया के मुताबिक पुलिस नियमावली बनकर तैयार हो गई है। इस सप्ताह पुलिस के कई संवर्ग में प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी, जिसे माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पदोन्नित प्रक्रिया के लिए परीक्षा कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा 23 के करीब उप निरीक्षकों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नित प्रस्तावित है। पदोन्नित प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त पदों की पूरी तरह तस्वीर साफ हो जाएगी।

नए साल में ही नई भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अलबत्ता 253 फायर मैन की भर्ती प्रक्रिया जनवरी माह से शुरू करा दी जाएगी।

बुलंदशहर | फौजी भाई ने ली कसम- जब तक निर्दोष साबित नहीं करवा दूंगा, तब तक वर्दी नहीं उतारूंगा

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

इस सवाल का जवाब देकर मिस वर्ल्ड बनीं वनीसा पोंस, मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे