2019 लोकसभा चुनाव | चार सीटों पर कांग्रेस इन्हें दे सकती है टिकट! एक सीट पर असमंजस

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

2019 लोकसभा चुनाव | चार सीटों पर कांग्रेस इन्हें दे सकती है टिकट! एक सीट पर असमंजस

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद नेताओं में टिकटों के लिए जोड़-तोड़ शुरु हो गई है। पिछली बार पांचों लोकसभा सीट पर हार का मुंह देखने वाली विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस बार जिताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारने की तैयारी में है। ख़बरों के अनुसार प्रदेश की पांच सीटों में से कांग्रेस में


2019 लोकसभा चुनाव | चार सीटों पर कांग्रेस इन्हें दे सकती है टिकट! एक सीट पर असमंजस

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद नेताओं में टिकटों के लिए जोड़-तोड़ शुरु हो गई है। पिछली बार पांचों लोकसभा सीट पर हार का मुंह देखने वाली विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस बार जिताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारने की तैयारी में है।

ख़बरों के अनुसार प्रदेश की पांच सीटों में से कांग्रेस में पेंच पौड़ी-गढ़वाल लोकसभा सीट को लेकर फंस रहा है जबकि बाकी की चार सीटों हरिद्वार, टिहरी, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर पर नेताओं के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार टिहरी से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रेस में सबसे आगे हैं तो हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। वहीं नैनीताल से महेंद्र पाल सिंह का दावा मजबूदत है तो अल्मोड़ा से पार्टी राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा पर दांव खेल सकती है।

2019 लोकसभा चुनाव | चार सीटों पर कांग्रेस इन्हें दे सकती है टिकट! एक सीट पर असमंजस

मुश्किल कांग्रेस के सामने बीजेपी की ही तरह पौड़ी-गढ़वाल लोकसभा सीट पर है। ऐसे में देखना रोचक होगा कि पौड़ी-गढ़वाल लोकसभा सीट पर आखिर कांग्रेस किस पर भरोसा जताती है।

उत्तराखंड में बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, बड़े नेता थामेंगे कांग्रेस का हाथ !

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

2019 लोकसभा चुनाव | चार सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार लगभग तय, इस सीट पर फंसा पेंच!

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे