मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ न्याय यात्रा’

  1. Home
  2. Dehradun

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ न्याय यात्रा’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर से भाजपा के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। किशोर उपाध्याय ने मोदी सरकार पर उत्तराखंड की चुनी हुई सरकार गिराने का षड़ंयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने देश में कई चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम


मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ न्याय यात्रा’

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ न्याय यात्रा’कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर से भाजपा के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। किशोर उपाध्याय ने मोदी सरकार पर उत्तराखंड की चुनी हुई सरकार गिराने का षड़ंयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने देश में कई चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को देश-प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है, बीजेपी को सिर्फ सत्ता से मतलब है। वहीं किशोर उपाध्याय ने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत निशाना साधते हुए कहा एक अप्रेल को मोदी दिवस बताया। (पढ़ें-विश्वास मत पर रोक के कोर्ट के फैसले का BJP ने किया स्वागत)

किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में चुनी हुई सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाने के केन्द्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदेश भर में लोकतंत्र बचाओ न्याय निकालेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा की शुरुआथ जयपुर से की जाएगी और प्रदेश की सभी विधानसभाओं में यात्रा जाएगी। उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर बीजेपी को बेनकाब करेगी। (पढ़ें-#Uttarakhand विधानसभा में कल होने वाले शक्ति परीक्षण पर रोक)

प्रदेश में सियासी संकट के सूत्रधार नौ बागी कांग्रेस नेतओं को किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस का विभीषण करार देते हुए जमकर निशाना साधा। (पढ़ें-बागियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, कोर्ट का स्टे से इंकार)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे