उत्तराखंड | निकाय चुनाव की मतगणना आज, यहां देख पाएंगे सबसे पहले नतीजे

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | निकाय चुनाव की मतगणना आज, यहां देख पाएंगे सबसे पहले नतीजे

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में स्थानीय निगर निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। जनता ने प्रदेश में सात नगर निगम सहित 84 निकायों में जनप्रतिनिधियों का भाग्य मतपेटी में 18 नवंबर को कैद कर दिया था। मतगणना का काम सुबह आठ बजे शुरु होगा। मतगणना के लिए चुनाव आयोग की पूरी तैयारी है। प्रदेश


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में स्थानीय निगर निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। जनता ने प्रदेश में सात नगर निगम सहित 84 निकायों में जनप्रतिनिधियों का भाग्य मतपेटी में 18 नवंबर को कैद कर दिया था।

मतगणना का काम सुबह आठ बजे शुरु होगा। मतगणना के लिए चुनाव आयोग की पूरी तैयारी है। प्रदेश में 44 जगह पर मतगणना के लिए 822 टेबल लगाई गई हैं। जिनमें करीब 11 हजार जवानों की सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना होगी।

84 निकायों में मतगणना के लिए कुल 822 टेबल लगाई गई है। जिनमें सुबह आठ बजे से लगातार मतगणना होगी। सबसे ज्यादा 226 टेबल यूएसनगर में, 166 देहरादून में और 96 टेबल नैनीताल में लगाई गई हैं। रुद्रप्रयाग में सबसे कम 12 टेबलों पर मतगणना होनी है।

मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। इसके लिए दस हजार पुलिसकर्मी और होमगार्ड के अलावा 15 कंपनी पीएसी सुरक्षा में तैनात की गई है। सभी स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी जा रही है। मतगणना स्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को घुसने की इजाजत नहीं होगी।

यहां देखें नतीजे- चुनाव नतीजे आप सबसे पहले अपनी पसंदीदा वेबसाइट www.uttarakhandpost.com पर देख सकते हैं। वहीं राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि आयोग की अधिकृत वेबसाइट http://sec.uk.gov.in/ के होमपेज पर दायीं तरफ निकाय चुनाव का मोबाइल एप दिया गया है। कोई भी व्यक्ति अपने फोन पर इसे डाउनलोड कर सकता है। इसमें निकाय वार मेयर/अध्यक्ष के साथ ही वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम रियल टाइम में अपडेट किए जाएंगे। इस तरह लोग घर बैठे रियल टाइम रिजल्ट जान पाएंगे।

200, 500 और 2000 रुपए के नोट बदलने की तैयारी ! जानिए क्या है मामला

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

SBI नेट बैंकिंग का करते हैं इस्तेमाल तो जरुर पढ़ें ये खबर, वर्ना होगी मुश्किल

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे