सरकारी सेवाओं में कर्मचारियों की भर्ती से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य

  1. Home
  2. Country

सरकारी सेवाओं में कर्मचारियों की भर्ती से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य

चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) ड्रग तस्करों को फांसी की सजा देने के प्रावधान के प्रस्ताव के बाद अब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी सरकारी सेवाओं में कर्मचारियों की भर्ती से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। यही नहीं नियुक्ति के बाद भी सेवा के दौरान हर स्तर पर कर्मचारियों का डोप टेस्ट होगा। आदेश के


चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) ड्रग तस्करों को फांसी की सजा देने के प्रावधान के प्रस्ताव के बाद अब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी सरकारी सेवाओं में कर्मचारियों की भर्ती से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। यही नहीं नियुक्ति के बाद भी सेवा के दौरान हर स्तर पर कर्मचारियों का डोप टेस्ट होगा।

आदेश के मुताबिक सरकारी सेवा में नियुक्ति के हर स्तर पर यह टेस्ट अनिवार्य होगा। इस बारे में सीएम ने मुख्य सचिव को बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि नियुक्ति के बाद भी पुलिसकर्मियों समेत सभी सरकारी कर्मचारियों का सेवा के प्रत्येक चरण में डोप टेस्ट होगा।

मुख्यमंत्री से बहस करने वाली शिक्षिका को Bigg Boss से आया बुलावा

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

अपने वादे से पलटे शिक्षा मंत्री, नहीं की शिक्षिका से मुलाकात, जानिए वजह

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे