“रूपयों के बोरे लेकर गली-गली घूम रहे हैं BJP के शार्प शूटर”

  1. Home
  2. Dehradun

“रूपयों के बोरे लेकर गली-गली घूम रहे हैं BJP के शार्प शूटर”

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। रावत ने कहा कि भाजपा नेता इन दिनों गांव-गांव गली-गली रुपयों के बोरे लेकर घूम रही है। भाजपा के नेता खुद कह रहे हैं कि कांग्रेस के दो-चार विधायक उनके संपर्क में हैं। भाजपा


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। रावत ने कहा कि भाजपा नेता इन दिनों गांव-गांव गली-गली रुपयों के बोरे लेकर घूम रही है। भाजपा के नेता खुद कह रहे हैं कि कांग्रेस के दो-चार विधायक उनके संपर्क में हैं। भाजपा के कई रष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्री जैसे शार्प शूटर इसी काम को अंजाम देने के लिए उत्तराखंड की गलियों की खाक छान रहे हैं। (पढ़ें-हरीश रावत बोले- ‘मैं भूतपूर्व मुख्यमंत्री नहीं बल्कि बर्खास्त सीएम हूं) (पढ़ें-पार्टी ने भुलाया तो BJP कार्यकर्ता की मदद को आगे आए हरीश रावत)
वहीं हरीश रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भाजपा ने भ्रष्टतम मुख्यमंत्री करार दिया था और अब उन्हीं को अपनी गोद में बैठा लिया है। (पढ़ें-मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले निशंक, जिम्मेदारी मिलेगी तो निभाएंगे)

भाजपा में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के सवाल पर चुटकी लेते हुए हरीश रावत ने कहा कि भाजपा में तो एक मुख्यमंत्री पद के नौ दावेदार हैं। रावत ने भाजपा पर राजभवन को भी दबाव में लेने का आरोप जड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर केंद्र की भाजपा सरकार की ओर दबाव बनाया जा रहा है। (पढ़ें-BJP का बस चले तो ये लोग हत्या करने पर उतारु हो जाएं : इंदिरा)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे