अच्छी खबर | SBI ने शुरू की नयी सेवा, नही काटने पड़ेंगे बैंक के चक्कर

  1. Home
  2. Good News

अच्छी खबर | SBI ने शुरू की नयी सेवा, नही काटने पड़ेंगे बैंक के चक्कर

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) SBI ने एक नई सेवा शुरू की है, जिसके बाद अगर अब आपको नया अकाउंट खुलवाने के लिए भागदौड़ नही करनी पड़ेगी। दरअसल, SBI अपने ग्राहकों को बिना किसी डॉक्यूमेंट के तत्काल सेविंग अकाउंट (बचत खाता) खोलने की सहूलियत दे रहा है। SBI की इस सुविधा का नाम डिजिटल सेविंग्स


अच्छी खबर | SBI ने शुरू की नयी सेवा, नही काटने पड़ेंगे बैंक के चक्कर

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) SBI ने एक नई सेवा शुरू की है, जिसके बाद अगर अब आपको नया अकाउंट खुलवाने के लिए भागदौड़ नही करनी पड़ेगी।

दरअसल, SBI अपने ग्राहकों को बिना किसी डॉक्यूमेंट के तत्काल सेविंग अकाउंट (बचत खाता) खोलने की सहूलियत दे रहा है। SBI की इस सुविधा का नाम डिजिटल सेविंग्स अकाउंट है। यह सुविधा सीमित समय के लिए है। यह SBI का जीरो बैलेंस अकाउंट है। यानी, इस खाते में आपको 31 मार्च 2019 तक कोई भी मिनिमम बैलेंस बनाए रखने की जरूरत नहीं होगी।  देखिए वीडियो- कार चलाते हुए कर रहे थे Facebook LIVE, खाई में गिरी कार

ग्राहक SBI के YONO ऐप या इसकी वेबसाइट के जरिए डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं। अकाउंट खोलने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। SBI की इस सुविधा के तहत एक व्यक्ति केवल एक डिजिटल सेविंग अकाउंट खोल सकता है।

देखिए वीडियो- उत्तराखंड में बादल फटने के बाद आया भयानक सैलाब

अकाउंट एक्टिवेट कराने के बाद खाताधारक को एक पर्सनलाइज्ड स्पेशल प्लेटिनम डेबिट कार्ड मिलेगा, जिसमें कस्टमर की फोटो भी लगी होगी। यह ATM कार्ड बिना किसी फीस के जारी किया जाएगा। नॉमिनेशन की सुविधा SBI के YONO ऐप में ही उपलब्ध है। अकाउंट का स्टेटमेंट- बैंक के रिकॉर्ड के मुताबिक महीने का इलेक्ट्रॉनिक स्टेटमेंट SBI के YONO ऐप पर ही उपलब्ध होगा।

पुलिस इंस्पेक्टर सहित 45 हजार पदों पर बंपर भर्तियां, पूरी जानकारी यहां

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

सावधान रहें, अगले 72 घंटे इन 6 जिलों के लिए भारी, कहर बरपा सकती है बारिश

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे