उत्तराखंड | नए साल में आएगी सरकारी नौकरियों की बहार, इन पदों पर होगी भर्ती

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | नए साल में आएगी सरकारी नौकरियों की बहार, इन पदों पर होगी भर्ती

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए नया साल अच्छी खबर लेकर आएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 30 से ज्यादा विभागों में 1411 पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। आयोग ने विधानसभा सत्र में अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की तो ये जानकारी सामने आई है। 01 अप्रैल 2017


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए नया साल अच्छी खबर लेकर आएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 30 से ज्यादा विभागों में 1411 पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। आयोग ने विधानसभा सत्र में अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की तो ये जानकारी सामने आई है।

01 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक की आयोग की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि 30 से ज्यादा विभागों में 1411 पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया गतिमान है।

शासन से मिलने वाली सिफारिशों (अधियाचन) पर संशोधन या किसी और जानकारी के बीच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि जल्द ही इन पदों के विज्ञापन प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

किस विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती

  • अर्थ एवं संख्याधिकारी परीक्षा : 14
  • सहायक वन संरक्षक : 43
  • सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2018 : 36
  • विधायी एवं संसदीय कार्य : 01
  • महाधिवक्ता नैनीताल : 04
  • सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा : 56
  • संयुक्त कनिष्ठ अभियंता परीक्षा : 150
  • उच्च न्यायालय में सहायक समीक्षा अधिकारी/अनुवादक/टाइपिस्ट : 64
  • उत्तराखंड सचिवालय/लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी : 32
  • विधिक माप विज्ञान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग : 06
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता संवर्ग सेवा परीक्षा : 917
  • राज्य विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा : 08
  • राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक परीक्षा : 14
  • औद्योगिक विकास विभाग में कार्मिक अधिकारी : 01
  • रेशम विकास विभाग में सहायक निदेशक : 01
  • शहरी विकास विभाग में अवर अभियंता सिविल : 25
  • शहरी विकास विभाग में कर एवं राजस्व निरीक्षक : 15
  • औद्योगिक विकास विभाग में सहायक भू-वैज्ञानिक : 04
  • औद्योगिक विकास विभाग में खान अधिकारी : 03
  • औद्योगिक विकास विभाग में खान निरीक्षक : 12
  • चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में अवर अभियंता सिविल : 05

वहीं 13 विभागों के 116 पदों के अधियाचन अपूर्ण हैं। आयोग का कहना है कि शासन से मिले 13 विभागों के 116 अधियाचन (सिफारिशें) अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण होने की वजह से लौटा दिए गए हैं। शासन से इनकी वापसी का इंतजार है। माना जा रहा है कि नए वर्ष में इन पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

खुशखबरी | उत्तराखंड में 15 दिनों के अंदर होगी 5034 गेस्ट टीचरों की नियुक्ति

उत्तराखंड में इन PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे