उत्तराखंड | लॉकडाउन में सिर्फ ये लोग ही कर पाएंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

उत्तराखंड | लॉकडाउन में सिर्फ ये लोग ही कर पाएंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय न्यूज चैनल आजतक से बात करते हुए लॉकडाउन के बीच खुले बाबा केदारनाथ के कपाट और चार धाम की यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग दर्शन करें। देश के हालात ठीक हों, हम बाबा केदार से यह


उत्तराखंड | लॉकडाउन में सिर्फ ये लोग ही कर पाएंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय न्यूज चैनल आजतक से बात करते हुए लॉकडाउन के बीच खुले बाबा केदारनाथ के कपाट और चार धाम की यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग दर्शन करें। देश के हालात ठीक हों, हम बाबा केदार से यह प्रार्थना करते हैं।

बाबा केदारनाथ के दर्शन कब से श्रद्धालु कर पाएंगे, इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 मई से प्रदेश के सभी ग्रीन जोन को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। जो भक्त वहां जाना चाहें, 4 मई से जा पाएंगे। ये सभी प्रदेश के ही होंगे।

उन्होंने यह भी साफ किया कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और नियमों का पालन करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह समय आएगा, जब हम भयमुक्त होकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सकें।

उत्तराखंड में सामने आया कोरोना का एक और केस, संक्रमितों की संख्या हुई 59

2012 की आपदा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि रौनक फिर लौटेगी। ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था के संबंध में उन्होंने कहा कि विग्रह स्थल पर कैमरे की व्यवस्था नहीं है। समाज में परंपराओं का महत्व है। मंदिर का बाहर से दर्शन कराया जा सकता है।

मुख्यमंत्री रावत ने साथ ही यह भी कहा कि विग्रह स्थल का ऑनलाइन दर्शन कराने के लिए पुजारी समाज से बात कर विचार किया जा सकता है।

…तो इन जगहों से देहरादून और हल्द्वानी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, सुनिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे