सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने 10 ट्रकों को फूंका

  1. Home
  2. Country

सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने 10 ट्रकों को फूंका

गढ़चिरौली (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के इटापल्ली क्षेत्र के गुरुपल्ली गांव के निकट राज्य परिवहन निगम की एक बस के एक ट्रक से टक्कर हो जाने से बुधवार को 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुखद हादसे से आक्रोशित लोगों ने अपना गुस्सा


सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने 10 ट्रकों को फूंका

गढ़चिरौली  (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के इटापल्ली क्षेत्र के गुरुपल्ली गांव के निकट राज्य परिवहन निगम की एक बस के एक ट्रक से टक्कर हो जाने से बुधवार को 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस दुखद हादसे से आक्रोशित लोगों ने अपना गुस्सा दूसरे वाहनों पर उतारा। उन्होंने 10 ट्रकों को आग लगी दी और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हलांकि पुलिस का कहना है कि हालात अब नियंत्रण में हैं।

दरअसल घटना सुबह करीब आठ बजे हुई जब राज्य परिवहन की बस अहेरी डिपो से अलापल्ली जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें बहुत से स्कूली छात्र थे। यह गुरुपल्ली के निकट एक मोड़ पर तेज रफ्तार में थी। तभी खनन कंपनी का एक ट्रक अचानक से विपरीत दिशा से आया और उसकी बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और बस चालक के केबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गए।

सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने 10 ट्रकों को फूंका

हादसे में जहां 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 10 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल बने हुए हैं। ग्रामीणों और पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पूर्व CM हरीश रावत ने चौंकाया- बताया कहां से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

 

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub