लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं PM मोदी : किशोर उपाध्याय

  1. Home
  2. Country

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं PM मोदी : किशोर उपाध्याय

उत्तराखंड में सियासी घमासान के बीच उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते वक्त संविधान की रक्षा की शपथ ली थी लेकिन पीएम मोदी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। किशोर ने कहा कि धनबल के जरिए उत्तराखंड की कांग्रेस


उत्तराखंड में सियासी घमासान के बीच उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते वक्त संविधान की रक्षा की शपथ ली थी लेकिन पीएम मोदी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। किशोर ने कहा कि धनबल के जरिए उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी सरकार गिराने के अपने मंसूबों पर सफल ना होने पर उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी जुगत में है। (पढ़ें-BJP ने की रावत सरकार को बर्खास्त करने की मांग) (पढ़ें-BJP ने की उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हरीश रावत के कथित स्टिंग ऑपरेशन पर कहा कि ये हरीश रावत की छवि को खराब करने की कोशिश है। किशोर उपाध्याय ने स्टिंग को फर्जी करार दिया है।  (पढ़ें-बड़ी खबर|बागी विधायकों ने किया हरीश रावत का स्टिंग)  (पढ़ें-CM रावत ने स्टिंग को बताया फर्जी, बागियों पर साधा निशाना)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे