जानिए अगर BJP की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

  1. Home
  2. Dehradun

जानिए अगर BJP की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए तमाम एक्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने की खबरों के बाद अब ये चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि अगर एक्जिट पोल के नतीजे सटीक साबित हुए तो भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost गौरतलब है


जानिए अगर BJP की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए तमाम एक्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने की खबरों के बाद अब ये चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि अगर एक्जिट पोल के नतीजे सटीक साबित हुए तो भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी।  अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

गौरतलब है कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव लड़ा लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पार्टी में चार-चार पूर्व मुख्यमंत्री होने के बाद भी यहां पर भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

असल चुनावी नतीजों से पहले मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का दौर जारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मुख्यमंत्री चुने हुए विधायकों में से ही कोई एक होगा या फिर पार्टी अपने किसी पूर्व सीएम या सांसद या कांग्रेस के बागी या फिर किसी नए चेहरे को उत्तराखंड की कमान सौंपेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में ऐसे ही फैसले लेकर भाजपा सबको चौंका चुकी है।

जानिए अगर BJP की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

सूत्रों के हवाले से जो खबरें निल रही हैं, उन पर अगर यकीन किया जाए तो जो नाम सामने आ रहा है वो चौंकाने वाला है। जानकारी मिल रही है कि भाजपा सरकार बनने की स्थिति में विधायकों में से मुख्यमंत्री का चुनाव करती है तो यदि सतपाल महाराज चुनाव जीतकर आते हैं तो उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बना सकती है। गौरतलब है कि सतपाल महाराज को टिकट देने के लिए बीजेपी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष औऱ चौबट्टखाल से मौजूदा विधायक तीरथ सिंह रावत तक का टिकट काट दिया है।

हालांकि चुनाव लड़ रहे नेताओं में से मुख्यमंत्री कौ दौड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, त्रिवेन्द्र रावत का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।  इसके अलावा पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री भी सीएम की कुर्सी के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।

बहरहाल ये तो तब होगा जब भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में आती है, अभी तो सिर्फ एक्जिट पोल के नतीजे ही सामने आए हैं, असल नतीजे आने अभी बाकी हैं। सरकार किसकी बनेगी, भाजपा से मुख्यमंत्री कौन बन सकता है ये सब भविष्य के गर्भ में है लेकिन फिलहाल चुनावी मौसम में एक्जिट पोल का तड़का लगने के बाद इसको लेकर  चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सारे EXIT POLL एक जगह- उत्तराखंड में BJP, कांग्रेस या फिर त्रिशंकु विधानसभा

भाजपा-कांग्रेस में कांटे की रही टक्कर तो बाजी मार लेंगे हरीश रावत !

उत्तराखंड में कायम रहेगी सत्ता परिवर्तन की रवायत या फिर…

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे