कोरोना संकट में इस राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 1 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

  1. Home
  2. Country

कोरोना संकट में इस राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 1 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य में मास्क पहनना भी गुरुवार से ही अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री


कोरोना संकट में इस राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 1 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।

पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य में मास्क पहनना भी गुरुवार से ही अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा, ‘पंजाब में अब मास्क पहनना अनिवार्य है। जब भी आप किसी आपात स्थिति में या आवश्यक वस्तुओं के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें।’

पंजाब में कोरोना के अब तक कुल 130 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4 जहां पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, वहीं अब तक 10 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड | कोरोना वॉरियर की मौत पर 10 लाख देगी त्रिवेंद्र सरकार, संक्रमित का मुफ्त में होगा इलाज

पंजाब के 17 जिले अब तक इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित 21 दिन के लॉकडाउन को 1 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है।

कोरोना से भारत में 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 7 हजार के करीब संक्रमितों की संख्या

सरकार का मानना है कि यही एक तरीका है जिससे वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोका जा सकता है। हालांकि राज्य में 1 मई तक चलने वाली बंदी लॉकडाउन से सख्त होगी और इसमें लोगों को आपात स्थित के अलावा किसी भी हाल में घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। सरकार जरूरी चीजों की आपूर्ति ऑनलाइन डिलिवरी के माध्यम से सुनिश्चित करेगी।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे