उत्तराखंड | एक स्कूल से पढ़े, देश के लिए मरने की कसम खाई और अमर हो गए दो देवभूमि के दो लाल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | एक स्कूल से पढ़े, देश के लिए मरने की कसम खाई और अमर हो गए दो देवभूमि के दो लाल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड के दो मेजर शहीद चित्रेश बिष्ट और विभूति ढौंडियाल में एक बात खास थी। दोनों ही जांबाजों की शिक्षा एक ही स्कूल से हुई थी। शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और विभूति ढौंडियाल देहरादून के प्रतिष्ठित सेंट जोजफ्स एकेडमी से पढ़े हैं। दोनों की


उत्तराखंड | एक स्कूल से पढ़े, देश के लिए मरने की कसम खाई और अमर हो गए दो देवभूमि के दो लाल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड के दो मेजर शहीद चित्रेश बिष्ट और विभूति ढौंडियाल में एक बात खास थी। दोनों ही जांबाजों की शिक्षा एक ही स्कूल से हुई थी।

शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और विभूति ढौंडियाल देहरादून के प्रतिष्ठित सेंट जोजफ्स एकेडमी से पढ़े हैं। दोनों की शहादत के बाद से ही स्कूल में भी शोक का माहौल है, लेकिन उन्हें गर्व है कि उनके छात्र देश सेवा में काम आ।

बता दें कि मेजर चित्रेश ने वर्ष 2005 में बारहवीं पास की थी जबकि मेजर विभूति ने यहां दसवीं तक की पढ़ाई की और वर्ष 2000 में दसवीं पास की। इसके बाद उन्होंने 12वीं की परीक्षा पाइनहॉल स्कूल से पास की।

मेजर चित्रेश बिष्ट 16 फरवरी को राजौरी में आईई को डिफ्यूज करते वक्त शहीद हो गए थे तो मेजर विभूति 18 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले के मास्टरमाइंड के खिलाफ ऑपरेशन में शहीद हो गए थे।

उत्तराखंड | शहीद मेजर पति को एकटक देखती रही बहादुर पत्नी, बोलीं- आई लव यू विभू, देखिए वीडियो

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

उत्तराखंड | शहीद मेजर चित्रेश के पिता का दर्द, बोले- ऐसे कोई छोड़कर जाता है क्या?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे