सनसनीखेज | बर्थडे पार्टी में सहेली को बुलाया, भाई ने किया बलात्कार
अंबेडकर नगर (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य यूपी के अंबेडकर नगर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नीलकंठ सराय गांव का है। यहां एक लड़की को उसके पड़ोस में रहने वाली एक सहेली जन्म दिन मनाने के लिए अपने घर ले गई। वहां उसके
अंबेडकर नगर (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य यूपी के अंबेडकर नगर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
मामला अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नीलकंठ सराय गांव का है। यहां एक लड़की को उसके पड़ोस में रहने वाली एक सहेली जन्म दिन मनाने के लिए अपने घर ले गई। वहां उसके भाई ने लड़की के साथ बलात्कार किया औऱ विरोध करने पर पिटाई भी की। लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित लड़की और लड़के दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गलवान | भारतीय जांबाजों ने चीनी सैनिकों को बहुत मारा, जानिए 15 जून की रात क्या हुआ ?
पीड़िता के भाई ने कहा कि हम लोग गरीब आदमी हैं। मेरी बहन की सहेली घर पर आई थी और उसको लेकर गई। वहां ले जाकर इसके साथ बलात्कार हुआ। वहां से आई और चिल्लाने लगी, जोर-जोर से रोने लगी। हम लोग गरीब आदमी हैं, हमें न्याय चाहिए।
अंबेडकरनगर के एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लड़की के परिजनों ने रेप की शिकायत की थी। इसमें दो अभियुक्तों- एक महिला और एक पुरुष को नामजद कराया गया था, इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गलवान में बिहार रेजीमेंट ने दिखाया रौद्र रूप, तोड़ डालीं 18 चीनी सैनिकों की गर्दनें
उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






