सुशांत की मौत के बाद ऐसा था धोनी का हाल, ऐसा था दोनों का रिश्ता

  1. Home
  2. Country

सुशांत की मौत के बाद ऐसा था धोनी का हाल, ऐसा था दोनों का रिश्ता

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी। बताया गया कि वे पिछले 6 महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सुशांत का अंतिम संस्कार उनके परिवार और बॉलीवुड को-स्टार्स की मौजूदगी में मुंबई में हुआ था। बाद में पटना


सुशांत की मौत के बाद ऐसा था धोनी का हाल, ऐसा था दोनों का रिश्ता

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी। बताया गया कि वे पिछले 6 महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सुशांत का अंतिम संस्कार उनके परिवार और बॉलीवुड को-स्टार्स की मौजूदगी में मुंबई में हुआ था। बाद में पटना में उनकी अस्थियों को विसर्जित किया गया।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई हैरान है। सुशांत को जिस फिल्म से सबसे ज्यादा मशहूर हुए वह है ‘एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’। सुशांत ने पर्दे पर धोनी के किरदार को ऐसे निभाया कि हर कोई उनका कायल हो गया।

21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण, कहां नजर आएगा, क्या होगा असर ?

सुशांत की मौत के बाद हर किसी को एम एस धोनी की प्रतिक्रिया का इंतजार था लेकिन एम एस धोनी ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया। लेकिन धोनी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बेहद उदास है। पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत काफी क्लोज थे।

सिर्फ ये इंसान बचा सकता था सुशांत की जिंदगी ! जिगरी दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

बता दें कि साल 2016 में आयी एम एस धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत ने धोनी का किरदार प्ले किया था। धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। सुशांत ने इस रोल को करने के लिए एमएस धोनी के साथ काफी वक्त बिताया था, इसलिए दोनों काफी क्लोज हो गए।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे