उत्तराखंड | इस बीमारी ने ली कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की जान, पहली बार इस दिन चला पता !

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | इस बीमारी ने ली कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की जान, पहली बार इस दिन चला पता !

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का 58 वर्ष की आय़ु में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। वह बीते कुछ माह


उत्तराखंड | इस बीमारी ने ली कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की जान, पहली बार इस दिन चला पता !

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का 58 वर्ष की आय़ु में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। वह बीते कुछ माह से बीमार चल रहे थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही इलाज के लिए दिल्ली से अमेरिका ले जाया गया। जहां बुधवार शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई।

संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। इसी वर्ष फरवरी में बजट सत्र के दौरान बजट भाषण प्रस्तुत करते हुए वह दो बार बेसुध हो गए थे। तब उनके बीमार होने की बात पहली बार सामने आई थी। इसके बाद देहरादून में उनका इलाज शुरू हुआ और इसमें कैंसर की बात सामने आई।

उत्तराखंड | इस बीमारी ने ली कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की जान, पहली बार इस दिन चला पता !

उन्हें नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया। यह कुछ दिनों के इलाज के बाद उनके इलाज में सुधार आया और वह देहरादून आ गए। कुछ दिनों बाद तबीयत बिगडऩे पर उन्हें फिर दिल्ली ले जाया गया। बीते माह 29 मई को वह इलाज के लिए टेक्सास, अमेरिका गए थे लेकिन वहां से बुधवार को उनके निधन की दुखद खबर आई।

उत्तराखंड | प्रकाश पंत का निधन, पंत के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहते थे प्रकाश पंत, ये रही उनकी आखिरी पोस्ट

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost                              

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे