मोदी जी, सत्ता के मोह में जनादेश को रौंदना बंद कीजिए: राहुल गांधी

  1. Home
  2. Country

मोदी जी, सत्ता के मोह में जनादेश को रौंदना बंद कीजिए: राहुल गांधी

उत्तराखंड में सरकार को बर्खास्त कर वहां पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की है। केंद्र के रवैया से खफा राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा है कि मोदी जी, सत्ता के मोह में जनादेश को रौंदना बंद कीजिए। कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है। जनादेश हासिल कीजिए।


मोदी जी, सत्ता के मोह में जनादेश को रौंदना बंद कीजिए: राहुल गांधी

मोदी जी, सत्ता के मोह में जनादेश को रौंदना बंद कीजिए: राहुल गांधीउत्तराखंड में सरकार को बर्खास्त कर वहां पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की है। केंद्र के रवैया से खफा राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा है कि मोदी जी, सत्ता के मोह में जनादेश को रौंदना बंद कीजिए। कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है। जनादेश हासिल कीजिए। जनता के अधिकारों को छीनिए नहीं।  (पढ़ें-हरीश ऱावत के विश्वासमत से पहले उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू) (पढ़ें-उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ कोर्ट जाएंगे: हरीश रावत)

इस मसले पर केंद्र की मंशा पर सवाल खड़े करने वालों में सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं हैं बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं। उन्होंने भी ट्वीट कर पीएम मोदी और केंद्र सरकार की इस मसले पर तीखी आलोचना की है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लोकतंत्र पर जबर्दस्त हमला है। यह मोदी सरकार की उस कथित प्रतिबद्धता को भी उजागर कर रहा है, जिसके तहत वह कोऑपरेटिव फेडरलिज्म की बात करते हैं। वहीं लालू का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार में फासीवादी ताकतों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को तार-तार कर दिया है। मई, 2014 से देश में आपातकाल जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।  (पढ़ें-BJP ने की रावत सरकार को बर्खास्त करने की मांग) (पढ़ें-BJP ने की उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे